Rajasthan Sanganak Result 2024: राजस्थान संगणक रिजल्ट तिथि जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में संगणक की वैकेंसी का आयोजन किया गया था। इस वैकेंसी में बोर्ड द्वारा 583 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसके एग्जाम 3 मार्च 2024 को करवाये गए थे। यदि आपने भी इस वैकेंसी का एग्जाम दिया है और इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मई माह के अंतिम सप्ताह में इसके परिणाम जारी किये जा सकते हैं।

Rajasthan Sanganak Result 2024

इस भर्ती के परीक्षा परिणाम कब जारी होंगे तथा इसके बारे में जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना आदि की सम्पूर्ण जानकारी हमारे आज के इस लेख में उपलब्ध है, अतः हमारे आज के इस लेख को अंत तक पढे।

संगणक भर्ती राजस्थान 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 जुलाई 2023 को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमें संगणक के 583 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इस भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आवेदन फॉर्म 12 जुलाई 2023 आमंत्रित किये गए थे तथा आवेदकों को 10 अगस्त 2023 तक आवेदन जमा करने का समय दिया गया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 मार्च 2024 को किया गया था जिसमें राजस्थान में अलग-अलग केंद्रों पर एक्जाम आयोजित करवाये गए थे।

राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा परिणाम 2024

संगणक भर्ती के समाप्त होने के बाद से ही परीक्षार्थी इस भर्ती के रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे है। यदि आप भी इस भर्ती के परीक्षा परिणामों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दे की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने के विषय में कोई भी अधिकारी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

हमें सूत्रों से पता चला है कि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मई माह के अंतिम सप्ताह में इसके परिणाम जारी किये जा सकते हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान कंप्युटर भर्ती 2024 के परीक्षा परिणामों को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।

संगणक भर्ती परीक्षा रिजल्ट चेक राजस्थान

यदि आप भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा करवाई गई संगणक भर्ती परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं तो नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई प्रक्रिया की पालना करें-

  • संगठन भर्ती 2024 के परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट का सेक्शन मिलेगा उस पर जाए।
  • अब आपके सामने नया वेब पेज ओपन होगा जिस पर आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी समस्त भर्ती परीक्षाओं के परिणाम लिंक देखने को मिलेंगे।
  • इसी पेज पर आपको संगणक भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम देखने का डायरेक्ट लिंक मिलेगा।
  • अब आपको उस डायरेक्ट पर जाना है जो वेबसाइट के नए वेबपेज में ओपन होगा।
  • उसके बाद आपको इस पेज पर परीक्षा से संबंधित जानकारी जैसे की रोल नंबर, नाम, जन्म दिनांक आदि दर्ज करने होंगे तथा कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपके सामने नए वेब पेज पर आपका परीक्षा परिणाम दिख जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

उपरोक्त प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम देख सकते है तथा उसे डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिये सुरक्षित सेव करके भी सकते है।

राजस्थान आंगनवाड़ी में 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती Rajasthan Anganwadi Recruitment 2024 में ऐसे करें आवेदन।

Rajasthan sanganak result 2024 date

आर्टिकल का नाम Rajasthan Sanganak Result 2024
भर्ती का नाम राजस्थान संगणक भर्ती 2024
विभागराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
आर्टिकल का प्रकार रिजल्ट अपडेट
आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in
Rajasthan sanganak result 2024 date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?

आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते है।

राजस्थान संगणक भर्ती क्या है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान में संगणक के 583 रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया था।

Leave a Comment