RPSC 1st Grade Teacher Result 2023: फर्स्ट ग्रेड टीचर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 अप्रैल 2023 को RPSC 1st Grade Teacher Result 2023 स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा के अंतर्गत बायोलॉजी विषय के प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय प्रश्न पत्र बायोलॉजी की लिखित परीक्षा जिसका आयोजन ग्यारह अक्टूबर 2022 व 12 अक्टूबर 2022 को किया गया था, का परिणाम जारी कर दिया गया है।

RPSC 1st Grade Teacher Result 2023

RPSC 1st Grade Teacher Result 2023

11 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर 2022 को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। रिजल्ट के बारे में आ रही ताजा खबरों के अनुसार सभी विषयों का रिजल्ट होली के बाद जारी किए जाने की बात कही जा रही थी।

अब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 अप्रैल 2023 को बायोलॉजी विषय का परिणाम जारी कर दिया गया है।

परिणाम का डायरेक्ट लिंक देखने के लिए सभी अभ्यर्थी नीचे दिए गए सारणी में दिए गए डाउनलोड रिजल्ट पर क्लिक करें।

School Lecturer Result 2023

परीक्षा आयोजन के बाद अभ्यर्थियों द्वारा राजस्थान स्कूल लेक्चरर परिणाम 2023 का इंतजार किया जा रहा था। अभ्यर्थियों को राहत देते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फर्स्ट ग्रेड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया जाना शुरू कर दिया है।

स्कूल लेक्चरर के परिणाम के साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जा रही है राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर कट ऑफ की लिस्ट भी परिणाम के साथ पीडीएफ में उपलब्ध करवा दी गई है। आंसर की के आधार पर अभ्यर्थी अपने अंको का आकलन करके परिणाम School Lecturer Result 2023 की स्थिति जान सकते हैं।

RPSC 1st Grade Teacher Result Link

Exam NameRPSC 1st Grade Teacher
Total Posts6000
Result LinkDownload Result
WhatsApp GroupWhatsApp News

RAS Vacancy 2023 : आरपीएससी भर्ती 2023 का आयोजन 988 पदों पर

Leave a Comment