SBI Clerk Vacancy 2023: एसबीआई बैंक में क्लर्क के लिए 8283 पदों पर नई भर्ती

बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियो के लिए खुशखबरी, (SBI Clerk Vacancy 2023) देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) ने कलेरिक्ल केडर के जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती में क्लर्क के लिए कुल 8283 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे एसबीआई बैंक में क्लर्क की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु क्या रखी गई है आवेदन प्रक्रिया क्या है और योग्यता क्या-क्या रखी गई है। SBI Clerk Vacancy 2023 की संपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल में नीचे दी गई है।

SBI Clerk Vacancy 2023

SBI Bank Vacancy 2023 Rajasthan 8283 Hindi Online

भारतीय स्टेट बैंक ने क्लार्क के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है यह नोटिफिकेशन 16 नवंबर 2023 को जारी किया गया है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू कर दी गई है। एसबीआई भर्ती कुल 8283 वैकेंसी निकाली गई हैं। रिक्त पदों में 3515 अनारक्षित हैं। 1284 एससी, 748 एसटी, 1919 ओबीसी और 817 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 7 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक एसबीआई क्लर्क टियर-1 एग्जाम जनवरी 2024 में मेन एग्जाम फरवरी 2024 में होगा। इस प्रकार की नई नई भर्तियों की जानकारी सबसे पहले प्राप्त करने हेतु आप हमारे टेलीग्राम चैनल तथा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे ताकि भर्तीयो की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

SBI Bank Bharti 2023 Last Date

भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के लिए भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए विभाग की ओर से कुछ पात्रता रखी गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थी एक राज्य से ही फॉर्म लगा सकता है। इसमें आप अन्य राज्य से फॉर्म नहीं लगा सकते। इसमें हर राज्य के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। जिसमें सर्वाधिक पद उत्तर प्रदेश राज्य के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिसमे कुल 1781 पद है। वही बात करें सबसे कम पदों की तो वह जम्मू कश्मीर के लिए रखे गए हैं। जिसमें केवल 88 पद शामिल किए गए हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 7 दिसंबर 2023 तक आवेदन कर सकता है। इस भर्ती की प्रत्येक राज्यवार पदों की संख्या की जानकारी नीचे दी गई है।

यह भी पढ़े:- कस्टम विभाग में कर सहायक और हवलदार के पदों पर निकली भर्ती

SBI Clerk Vacancy 2023 Qualification (योग्यता)

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में नई भर्ती के लिए सभी वर्गों के लिए एक निर्धारित योग्यता निर्धारित की गई है। SBI Clerk Vacancy 2023 जिसमें सभी अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी अनिवार्य हैं या फिर आप फाइनल ईयर के स्टूडेंट की आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए केवल वही भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने ग्रेजुएशन कर ली है या रनिंग में उनकी ग्रेजुएशन चल रही है। साथ ही आपने जिस राज्य के लिए आवेदन किया हैं। वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना अच्छे से आना चाहिए।

SBI Clerk Vacancy 2023 Age Limit (आयु सीमा)

भारतीय स्टेट बैंक क्लर्क वैकेंसी के लिए विभाग की ओर से न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की है। SBI Clerk Vacancy 2023 के लिए अभ्यर्थी का जन्म की 2 अप्रैल 1995 से पहले तथा 1 अप्रैल 2003 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए। इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही विशेष वर्गों को जैसे एससी, एसटी वर्ग को आयु में छूट 5 वर्ष की दी जाएगी तथा ओबीसी को 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष
  • आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 को आधार मानकर की जाएगी।

SBI Clerk Vacancy 2023 Sellery

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए सैलरी 17,900 से लेकर 47,920 तक होगी। साथ ही Basic Pe 19,900 का निर्धारित है।

SBI Clerk Vacancy 2023 आवदेन शुल्क

क्लर्क भर्ती के लिए विभाग की ओर से सभी वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है जिसमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस तथा ओबीसी के लिए 750 रुपए निर्धारित की गई है। तथा एससी एसटी दिव्यांग वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है वह वर्ग बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

How To Apply SBI Clerk Vacancy 2023

क्या आप भी बैंकिंग लाइन में जॉब करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। SBI Clerk Vacancy 2023 यदि आपने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, तो ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है। इस आसानी स्टेप को आप फॉलो करके आसानी से एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद नीचे दिए गए एसबीआई क्लर्क अधिसूचना की पीडीएफ को डाउनलोड करना है
  • पीएफ को डाउनलोड करने के बाद उसको ध्यान पूर्वक पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त करें।
  • फिर उसके बाद आपको होम पेज पर फॉर्म अप्लाई का विकल्प दिखाई देगा, उसे पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन को ध्यान पूर्वक सही-सही भरे।
  • उसके बाद अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद नीचे सबमिट का बटन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल ले, ताकि वह भविष्य में कभी काम आ सके।
  • इस आसान प्रक्रिया से आपका ऑनलाइन आवेदन संपन्न हो जाएगा।

Impotent Links

Official Noification Download
Official Websitesbi.co.in
TelegramChannel Link
WhatsAppGroup Link

Leave a Comment